बलरामपुर: नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने सदस्यता अभियान को लेकर सभासदों के साथ बैठक किया। मुख्य अतिथि का अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।