जहाज़पुर: पारोली में 2 करोड़ से बनेगा अटल पथ, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा कल करेंगे शिलान्यास
पारोली में 2 करोड़ से बनेगा अटल पथ पारोली। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत पारोली में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अटल पथ का शिलान्यास शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा करेंगे। इसके बाद विधायक कोटड़ी एवं पारोली मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।