पचोर: भाजपा ज़िला बैठक में जा रहे महामंत्री को हार्ट अटैक, बैठक रद्द, दो मिनट का मौन
पचोर के महारानी बाग में भाजपा की जिला बैठक बुधवार को होने जा रही थी जिसमें पचोर शामिल आ रहे थे। भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल खत्री को हार्ट अटैक आ गया जिन्हें पचोर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई ।सूचना पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा ,पचोर नपा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। वहीं बुधवार को करीब 3 बजे 2 मिनट का मौन रख कर बैठक निरस्त कर दी।