देवास। प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने राजेश अग्रवाल, गौरव जैन, विशाल जैन, सचिन, मुकेश जैन और सुमेर सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, मृतक प्रेम कुमार अग्रवाल द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट और जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस दस्तावेजों में उल्लेख है कि मृतक ने कुछ लोगों पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान सुसाइड नोट, हस्तलिखित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपों की सत्यता और सभी पक्षों की भूमिका की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी और रियल एस्टेट जगत में हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डिस्क्लेमर: मामले में दर्ज आरोप एफआईआर और जांच के आधार पर हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking
Dewas Nagar, Dewas | Jun 13, 2026