प्रेस विज्ञप्ति
08 अक्टूबर 2026
शीर्षक: *कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान दल का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना*
***********************
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं l इसी क्रम में गुरुवार को जमुई स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता-सह विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद के नेतृत्व में पीठासीन पदाधिकारियों के साथ मतदान दल के पी-1, पी-2 और पी-3 मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया l प्रशिक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई और मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार द्वारा मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गयी l
*मतदान प्रक्रिया और कर्मियों की भूमिका समझायी गयी*
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को कोशी स्नातक निर्वाचन में अपनायी जाने वाली मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया गया l मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदान कर्मियों की भूमिका तथा उनके दायित्वों को भी विस्तार से समझाया गया l कर्मियों को मतपत्र एवं मातपेटिका के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी l इसके साथ ही आवश्यक प्रपत्रों के संधारण और निर्वाचन सामग्री के सही तरीके से प्रबंधन से जुड़े पहलुओं के बारे में भी बताया गया l
*मतदान की गोपनीयता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर*
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया l मतदान कर्मियों को मतदाताओं की पहचान, मतपत्र के सही संधारण और मतदान सामग्री की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया l मतदान के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और किसी भी परिस्थिति में मतदान की गोपनीयता प्रभावित नहीं होने देने को लेकर कर्मियों को निर्देशित किया गया l
*संभावित परिस्थितियों से निबटने की भी दी जानकारी*
प्रशिक्षण में मतदान केंद्र पर उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों और उनसे निबटने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी l मतदान कर्मियों को बताया गया कि निर्वाचन के दौरान उन्हें सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा l साथ ही निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन से लेकर मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया l
*23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना*
प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जायेगा l वहीं मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है l सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया l प्रशासन की ओर से कहा गया कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है l
*निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कर्मियों की भूमिका अहम*
जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में मतदान कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है l इसलिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने की जरूरत है l प्रशासन ने मतदान कर्मियों से मतदान के दिन अपने दायित्वों का निष्पक्ष, सजग और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा l प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनायी जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं और सावधानियों से अवगत कराया गया l
*प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बढ़ी सक्रियता*
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं l प्रथम चरण के प्रशिक्षण के माध्यम से मतदान दल के कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी l आने वाले चरणों में भी निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जायेगा l
प्रशिक्षण में श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच जमुई,मोo नजरुल हक उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई जिला सूचना एवं विज्ञान सहायक तथा सभी प्रतिनियुक्त पी -1,पी-2, पी -3 पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे l
13 views | Jamui, Bihar | Oct 8, 2026