जमुई: खैरा सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, छात्रा को कुचलने के बाद भड़का उग्र प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 जमुई जिले के खैरा बाजार में छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर शनिवार 11 बजे से वायरल हो रहे फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुरुवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा को मेटल बोल्डर लदे हाइवा ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा ट्रक के नीचे फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।