पोड़ैयाहाट: फायरिंग के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को ले पोड़ैयाहाट बाजार में देर शाम ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
फायरिंग के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को ले पोड़ैयाहाट बाजार में शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व मुखिया अनुपम भगत कर रहे थे । सर्वसम्मति से लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इधर पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों एवं दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।