महोबा: समदनगर में दोनों हाथ काटने की वारदात में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, बीजेपी नेता समेत अन्य फरार
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 युवक के दोनों हाथ काटने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी रोहित बेड़िया उर्फ विकास और उसके साथी नादिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।