ओरमांझी: समाहरणालय में अंचल निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यशैली सुधार हेतु कार्यशाला का आयोजन
समाहरणालय में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अंचल निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक के कार्यशैली उन्नयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यशाला में प्रत्येक अंचल में हल्कावार लंबित म्यूटेशन की समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित हल्का कर्मचारी से लंबित मामलों का कारण भी पूछा।