ओरमांझी: चेशायर होम में लालू यादव के जन्मदिन पर प्रदेश आरजेडी ने असहाय लोगों के बीच काटा केक
चेशायर होम में बुधवार सुबह करीब दस बजे लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर असहाय और विकलांगो के बीच प्रदेश आरजेडी ने केक काटा। इस मौके पर आरजेडी मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार सहित काफी संख्या में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू यादव ढेर सारी शुभकामनायें और बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि वे स्वस्थ रहें