ओरमांझी: पुष्प विहार में मारवाड़ी युवा मंच, रांची समर्पण शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
पुष्प विहार में मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के द्वारा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। रक्तदान कैम्प में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान कैम्प में कुल 16 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं को मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के द्वारा सर्टिफिकेट।दिया गया और साथ ही सबको।जूस और फल भी दिया गया।