ओरमांझी: पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान ने वीसी के ज़रिए 11 ज़िलों के एसपी के साथ नक्सल मामले पर की समीक्षा बैठक
पुलिस मुख्यालय में मंगलवार शाम करीब पांच बजे वीसी के जरिए नक्सल मामले पर 11 जिलों के एसपी के साथ आईजी अभियान माइकल राज एस ने की समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक में गुमला,लोहरदगा, लातेहार, पलामू,गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला और खूंटी जिले के नक्सली मामलों के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई।