ओरमांझी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 20 जिलों से 225 सेविका बहनों ने भाग लिया। समापन समारोह की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा ताई जोशी ने कहा कि भारत माता हमारी प्राणशक्ति हैं।