शिकोहाबाद: भाकियू (भानु) शिक्षक मोर्चा ने अरांव ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमन्त यादव रहे मौजूद
भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा की मासिक बैठक गुरूवार दोपहर तीन बजे क़रीबन अरांव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनमोहन यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, अनुरुद्ध प्रताप सिंह को महासचिव व विपिन यादव को प्रमुख सचिव मनोनीत किया गया।