मंझनपुर: तन्नापर के पुलिया के पास युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- हत्या को हादसा बता रही मंझनपुर पुलिस, किया IGRS
पइंसा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय मोहम्मद आवेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई मोहम्मद सैफ का दावा है कि उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और अब उसके भाई की हत्या कर दी गई है। लेकिन पुलिस इस मामले को दुर्घटना बता रही है।