हथुआ: GNM ट्रेनिंग संस्थान के प्रिंसिपल का फरमान, शादी करने पर नामांकन रद्द, SDO कर रहे जाँच
हथुआ स्थित सरकारी GNM ट्रेनिंग संस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संस्थान के प्रिंसिपल द्वारा जारी एक कथित निर्देश ने छात्राओं के बीच हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी छात्रा के विवाह करने पर रोक लगा दी है और ऐसा करने पर नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की चेतावनी दी है।