होशंगाबाद नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस की बैठक, एसपी ने ई-समंस और वारंट तामिली में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
रविवार को नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी साई कृष्णा थोटा ने समंस मुंशी और कोर्ट मुहर्रिरों की बैठक लेकर न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में ई-समंस और ई-साक्ष्य ऐप के जरिए समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों के समंस व वारंट की तामिली को प्राथमिकता देने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।