कतरीसराय: कतरीसराय में यूको क्लब के तहत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगी रफ्तार
कतरीसराय, नालंदा। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कतरीसराय प्रखंड में यूको क्लब के तहत नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टेक नारायण प्लस टू विद्यालय, बादी के सभागार में आयोजित