होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया से मुलाकात कर की चर्चा
सोमवार को नर्मदापुरम भाजपा के मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने नई दिल्ली स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन की गतिविधियों,क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की।