छत से गिरकर महिला की मौत, ससुराल वालों पर FIR : जालोर के भाद्राजून में ससुराल के घर के पीछे घायल मिली नेतल की 11 दिन इलाज के बाद 24 सितंबर को गुजरात के मेहसाणा में मौ#त हो गई। पिता नेनाराम गर्ग ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ह#त्या का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार, ससुराल वाले नेतल पर मायके से 20 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे और उसने जान का खतरा बताया था। पिता का आरोप है कि रात में छत से गिरने की सूचना दी गई, लेकिन घटना को लेकर संदेह है और बेटी के गहने भी शरीर पर नहीं थे। भाद्राजून पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jalor, Jalor | Sep 30, 2026