जालोर में सफाई को लेकर सड़कों पर उतरे सभापति बंशीलाल माली : सभापति बंशीलाल माली ने शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित पार्षद भी साथ रहे। सभापति व पार्षदों ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हमारा मुख्य ध्येय है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और आमजन से भी शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।