भवानी कॉम्प्लेक्स में एएनटीएफ का छापा, एमडी-स्मैक और गांजा बरामद : जालोर में पुराना बस स्टैंड के पास भवानी कॉम्प्लेक्स के रहवासी मकान में मंगलवार को एएनटीएफ ने दबिश देकर एमडी, स्मैक और गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सतीश नाम के संदिग्ध पेडलर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मकान की तलाशी ली, जहां अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थ मिले।
एएनटीएफ टीम देर शाम तक मकान में तलाशी और कार्रवाई में जुटी रही। टीम बरामद मादक पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
Jalor, Jalor | Sep 30, 2026