किसान पराली न जलाएं, पराली प्रबंधन के लिए मशीनें उपलब्ध : डॉ. गिरीश नागपाल
पराली जलाने पर एफआईआर रेड एंट्री व 5 हजार से 30 हजार तक जुर्माना, अगले सीजन एमएसपी पर धान बिक्री पर भी रोक
कुरुक्षेत्र उप कृषि निदेशक कुरुक्षेत्र डॉ. गिरीश नागपाल ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे धान की कटाई के बाद पराली में आग न लगाएं। पराली जलाने से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए जिले में पर्याप्त संख्या में कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, जीरो टिल ड्रिल, बेलर, रेक, श्रेडर, रोटरी स्लेशर सहित सभी प्रकार की मशीनें सब्सिडी पर व किराए पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान भाई को पराली प्रबंधन के लिए कोई भी मशीन चाहिए तो वह कृषि विभाग के नंबरों पर किसी भी समय संपर्क कर सकता है। उनके आस-पास जो भी मशीन उपलब्ध होगी, वह तुरंत उपलब्ध करा दी जाएगी। संपर्क नंबर में जिला कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र 70159-03473 और कृषि अभियांत्रिकी जेई 94662-41535 शामिल हैं।
उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने कहा कि पराली जलाना एक गैर-कानूनी गतिविधि है। पराली जलाने को किसी भी सूरत में सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पराली में आग लगाने पर संबंधित किसान के खिलाफ केस दर्ज की जाएगी, राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी और 5 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही नियमों के अनुसार पराली जलाने वाले किसान अगले सीजन में अपनी धान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाएंगे।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे गैर-कानूनी गतिविधि से बचें और पराली प्रबंधन में सहयोग कर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें। पराली को आग लगाना न केवल जमीन की उर्वरा शक्ति को खत्म करता है, बल्कि इसके मित्र कीट भी मर जाते हैं, जिससे अगली फसल की पैदावार पर भी असर पड़ता है। उन्होंने किसानों से अपील है कि वे पराली को जलाने के बजाय उसका वै