विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों को लेकर कांग्रेस भवन, चाईबासा में आदिवासी कांग्रेस की ओर से प्रेस-वार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह महासचिव त्रिशानु राय के संयोजन में आयोजित प्रेस-वार्ता को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने संबोधित किया।