प्रतापगढ़: आत्रेय एकेडमी के मेधावियों ने सीबीएसई 10वीं में फहराया परचम, स्कूल में मनाया जश्न
प्रतापगढ़ के आत्रेय एकेडमी में सीबीएसई दसवीं का परिणाम आते ही उत्साह छा गया। गुरुवार दोपहर 3 बजे विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनिंद्य शंकर ने सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। अपनी उपलब्धि पर बच्चे बेहद खुश नजर आए और जीत का जश्न मनाया।