कांके: रांची में टीपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार, कारोबारियों ने ली राहत की सांस
Kanke, Ranchi | May 1, 2026 रांची पुलिस ने TPC उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादियों को ओरमांझी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा है. कुछ दिन पूर्व टीपीसी के नाम पर कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी. जिसमें कारोबारी से पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. अब इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में बनी टीम ने दोनों उग्रवादियों को सलाखों के पीछे भेज दिया. इनके पास से हथियार और कई सामान जप्त किए गए है.