कांके: कांग्रेस भवन में शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा, भारत रत्न देने की उठी मांग
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 कांग्रेस भवन में गुरुवार शाम करीब चार बजे शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन एक अंतहीन किताब की तरह है।