कांके: राजभवन के पास अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा ने आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 राजभवन के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा ने आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान पूरे झारखंड से अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों लोग पहुंचे और सरकार से अपने अधिकारों की मांग की। वहीं इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी पहुंचे और अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा का समर्थन किया।