कांके: गोंदा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 गोंदा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। समाहरणालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।