अमरोहा: शहर में सेफ्टी टैंक को खुले में डालने पर लगेगा 5000 का जुर्माना अधिशासी अधिकारी ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Feb 16, 2024 शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर पालिका की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। जहां पर जितने भी शहर में सेफ्टी टैंक है उनको 3 साल के अंदर खाली करके पालिका द्वारा लगाए प्लांट में ही भेजें और उसको खुले में ना डाले अगर सेफ्टी टैंक को खुले में फेंका तो उन 5000 का जुर्माना लगेगा।