अशोक नगर: जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर अशोकनगर टैक्सी एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा रैली
अशोकनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशोकनगर टैक्सी एसोसिएशन द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे तिरंगा रैली निकाली गई। एसोसिएशन के सदस्य अपनी-अपनी टैक्सियों को तिरंगे से सजाकर रैली में शामिल हुए रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान टैक्सी चालकों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया