देवास। पत्रकारिता के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने की दिशा में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवास द्वारा सराहनीय पहल की गई। शनिवार को सद्गुरु शीलनाथ धूनी संस्थान, मल्हार परिसर में पत्रकार साथियों ने भव्य पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधे लगाए।
सद्गुरु श्री 1008 योगेन्द्र श्री शीलनाथ जी महाराज के आशीर्वाद एवं शीलनाथ धूनी संस्थान की समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने आम के पौधे रोपे। इस दौरान पत्रकार साथियों ने लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
शीलनाथ धूनी परिसर में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण किया जा रहा है। यहां आम के बाग के साथ आने वाले समय में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का बाग विकसित करने की योजना है। इस अभियान से आमजन, देवास के शासकीय अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी जुड़ रहे हैं।
पत्रकारों ने कहा कि कलम केवल खबरों की आवाज नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। इसी सोच के साथ पौधारोपण को केवल एक दिन का कार्यक्रम न बनाकर लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया।
यह पहल देवास को हरा-भरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews