गुमला: गणेश मंदिर के पास जर्जर डाली गिरने से स्कूटी सवार युवक घायल, 18 घंटे बाद भी नहीं हटाने का आरोप
Gumla, Gumla | Sep 16, 2026 शहर के करमटोली मार्ग स्थित गणेश मंदिर के समीप बुधवार की सुबह 11 बजे एक विशाल पेड़ की जर्जर डाली अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान स्कूटी से गुजर रहे करमटोली निवासी 30 वर्षीय डॉनाल्ड एक्का डाली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।