फतुहा: पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव की अनुशंसा से चंडासी रोड से पचरुखिया हाई स्कूल तक बनेगी पक्की सड़क
Fatwah, Patna | Aug 1, 2025 पूर्व मंत्री से स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव के अनुशंसा से चंडासी रोड से पचरूखिया हाई स्कूल तक ग्रामीण कार्य विभाग से 2 करोड़ 48 लाख 81 हजार रुपए की लागत से पक्की कारण रोड का स्वीकृत हो गया है। डॉक्टर रामानंद यादव ने पत्रकारों को बताया कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने जाने में कठिनाई को देखते हुए जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा होगा।