फतुहा: तेज बारिश से कच्ची दरगाह आलमपुर गांव के पास सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
Fatwah, Patna | Aug 1, 2025 तेज बारिश के कारण कच्ची दरगाह आलमपुर गांव के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर ही गिर गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। यहां तक की आलमपुर गांव में बिजली भी बाधित हो गई है। यह घटना शुक्रवार अहले सुबह करीब 5 बजे हुई है। सूचना पर पहुंची नदी थाना पुलिस ने पेड़ की टहनियों को ग्रामीणों के सहयोग से कटकर आवागमन को सुचारु किया है। वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई है।