NEET UG Re-Exam 2026 से पहले बड़ा बवाल!
नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत नहीं, बल्कि UAE के अबू धाबी में दिखा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है।
छात्र के पिता मोहम्मद तालिब के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत NTA हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई। NTA ने तकनीकी गड़बड़ी स्वीकार करते हुए नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है।
सवाल यह है कि इतनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में ऐसी चूक कैसे हो गई?
क्या यह सिर्फ तकनीकी गलती है या परीक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#NEETUG2026 #NEETReExam #NTA #EducationNews #viralnews #nagpur #neetexam #BreakingNews #HindiNews #todaynews