भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के "पुजारी की जेब सिली होनी चाहिए" वाले बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया है।
गोदियाल ने कहा कि अगर जेब सिलने की बात है, तो शुरुआत भाजपा के केंद्रीय नेताओं से होनी चाहिए। इसके बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं की जेबें भी सिलनी पड़ेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों के लिए बिना जेब वाले कुर्ते और पैंट का ड्रेस कोड लागू करने की मांग भी की।
#Uttarakhand #Congress #GaneshGodiyal #MahendraBhatt #PushkarSinghDhami #BJP #PoliticalNews #Dehradun #PahadSamachar