रेउसा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में आयोजित किया गया। युवाओं ने पैदल मार्च निकाला जो हाथों में मोमबत्तियां लिए और देशभक्ति के नारों के साथ चलता हुआ मुख्य चौराहे पर होकर ब्लाक कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर जवानों को नमन किया।