मुलताई: मुलताई पीएम श्री कन्या शाला स्कूल में शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया
Multai, Betul | Oct 9, 2024 नगर के पीएम श्री स्कूल में आज 9 अक्टूबर दिन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महिला बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया और आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जा रहा है।