हुज़ूर: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में BJP आफिस के बाहर प्रदर्शन किया
Huzur, Bhopal | Mar 22, 2024 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। भोपाल में शुक्रवार को AAP कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस के सामने नारेबाजी की। वहीं, प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया।