रामसनेही घाट: सरयू घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर, खेतासरांय गांव में नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत खेतासराय चिर्रा सहित कई गांव में सरयू नदी कटान कर रही है। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के द्वारा आज निरीक्षण किया गया है। आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। तहसील प्रशासन के द्वारा कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।