राजपुर: मंत्री नंदकिशोर राम का कहना- पंचायत स्तर पर ही मिलेगा समस्याओं का त्वरित समाधान, 30 दिन में होगा निपटारा
Rajpur, Buxar | Jun 2, 2026 बिहार सरकार की पहल पर अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सह बक्सर के प्रभारी मंत्री नन्द किशोर राम और डीएम साहिला ने राजपुर प्रखंड की खीरी पंचायत मे सहयोग शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री नन्द किशोर राम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजन हो रहा है।