किसानों को राहत, धान खरीदी की तैयारी और राजस्व कार्यों में तेजी!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से—
🔹 ‘अर्नब’ तूफान से नुकसान: प्रभावित क्षेत्रों में फसल एवं पशुधन क्षति का त्वरित सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को राहत एवं मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश।
🔹 धान खरीदी की तैयारी: 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में नए एवं पुराने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर।
🔹 डिजिटल क्रॉप सर्वे: ग्राम सभाओं के माध्यम से गिरदावरी एवं फसल रकबे का वाचन और प्रमाणीकरण कराने के निर्देश।
🔹 आवासहीन व्यक्तियों का सर्वे: कोई भी पात्र हितग्राही न छूटे, इसके लिए पारदर्शिता के साथ सर्वेक्षण पूर्ण करने तथा सर्वेयरों का मानदेय समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश।
किसानों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Balod #BalodAdministration #CollectorBalod #DigitalCropSurvey #DhanKharidi #Chhattisgarh
1 views | Balod, Chhattisgarh | Nov 3, 2026