सीएम हेल्पलाइन 1076 से 10 दिनों में मिला तेंदूपत्ता श्रमिकों को उनकी मेहनत का हक!
पिछले 5 महीनों से अपनी मजदूरी की राशि के लिए परेशान ग्राम पंचायत धुरवाटोला के तेंदूपत्ता श्रमिकों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया।
साइबर सेल पटना द्वारा बैंक खाते होल्ड किए जाने के कारण श्रमिक अपनी मेहनत की कमाई नहीं निकाल पा रहे थे। उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री संजय बैस ने बालोद साइबर सेल के अधिकारियों से समन्वय एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के सहयोग से लगातार प्रयास किया। नतीजा यह रहा कि महज 10 दिनों में श्रमिकों को उनकी मेहनत की कमाई मिल गई। राशि मिलने से श्रमिक परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#cmhelpline1076 #सीएम_हेल्पलाइन_1076
#तेंदूपत्ता_श्रमिक #छत्तीसगढ़
Balod, Chhattisgarh | Nov 3, 2026