पट्टी: भाटी खुर्द गांव में घास के साथ लकड़ी के पुल से नाला पार कर रही महिला नाले में गिरी, गर्दन की हड्डी टूटने से हुई मौत
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र भाटी खुर्द गांव निवासी चंद्रपाल वर्मा का घर तंबूरा नाले के किनारे है। वह वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर में रोजी-रोटी के लिए गया हुआ है। बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे उसकी पत्नी डिंपल वर्मा उम्र 30 वर्ष बुधवार अपने घर पर मौजूद थी। गांव के कुछ महिलाएं चारा काटकर अपने घर को जा रही थी। पुल पार कर रही महिला नाले में गिर गई।