पट्टी: ठनेपुर गोपापुर गांव में 2 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
घर के सामने खेल रही 2 वर्ष की मासूम को जंगल में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मां को हुई तो पहले प्राइवेट चिकित्सक से मासूम का इलाज कराया। गुरुवार की शाम महिला उसे लेकर पट्टी कोतवाली आई और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी कुंदन पर मुकदमा दर्ज किया।