प्रतापगढ़: किना का पुरवा जोगापुर में बाल विवाह के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति और नाबालिगों के शोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सोमवार को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किना का पुरवा (जोगापुर) के अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी की उसकी सहमति के विरुद्ध जबरन शादी कराई जा रही है।