बक्सर: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक को मिलेगा प्रशिक्षण, महानिदेशक ने समाहरणालय में दी जानकारी
Buxar, Buxar | Jul 11, 2025 भारतीय पुलिस सेवा महानिदेशक-सह-आयुक्त असैनिक सुरक्षा बिहार डॉ० परेश सक्सेना की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के सशक्तिकरण से संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार मे गुरुवार को 5:00 बजे संध्या में आयोजित किया गया. इसको लेकर आईपीआरडी बक्सर द्वारा 6:20 में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है. जिसमे डीएम डॉ विद्यानन्द सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य शामिल है.