बक्सर: श्रावण मेला को लेकर मुख्य पार्षद एवं नप पदाधिकारी ने रामरेखाघाट सहित नगर के विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Jul 11, 2025 आज शुक्रवार से जिले में श्रावण मास की शुरूआत हो गई है. इसके साथ ही पवित्र मास में भगवान शिव की पूजन अर्चन को लेकर मंदिरों में भीड़ श्रद्धालुओं की उमड़ेगी. इसको देखते हुए नप के मुख्य पार्षद कमरून निशा फरीदी एवं लोक स्वच्छता पदाधिकारी बक्सर नप रवि सिंह, पार्षद बबन सिंह, पार्षद झब्बू राय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नेयमतुल्ला फरीदी ने रामरेखाघाट का निरीक्षण किया.