पूरनपुर: आसाम हाइवे बीएसएनल एक्सचेंज के पास में कार रिपेयर के दौरान कार के नीचे दबने से बालक की मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूफी नगर निवासी वावुद्दीन पुत्र यासउद्दीन उम्र 15 वर्ष आसाम हाइवे बीएसएनल एक्सचेंज के पास में स्थित एक कार रिपेयर की दुकान पर काम करता था। शनिवार को बालक कार रिपेयर कर रहा था। तभी कार जंग पर हट गई और बालक कार के नीचे दब गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। घायल बालक को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।